Live

शिक्षकों की छुट्टी कटौती से शिक्षा मंत्री अनजान

कहा : नहीं है मुझे कोई जानकारी, BPSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट पर दिया बड़ा बयान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर 2024 के जारी होने के बाद सियासी घमासान जारी है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार में गहराते इस विवाद से सूबे के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से अनजान हैं। उन्होंने सोमवार को कशिश न्यूज़ से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।


कैलेंडर विवाद पर शिक्षा मंत्री की दो टूक

जी हां, बिहार में जारी शैक्षणिक कैलेंडर विवाद पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया और कहा कि महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी जैसे मौके पर छुट्टी खत्म होने की जानकारी उन्हें नहीं है। ये जानकारी उन्हें कशिश न्यूज़ के माध्यम से ही पता चल रही है।


'हमें नहीं है कोई जानकारी'

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार के स्तर पर हमें इसतरह की कोई जानकारी नहीं है और न ही सरकार के स्तर पर ऐसा कोई फैसला लिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि अगर शैक्षणिक कैलेंडर में कुछ गड़बड़ी हुई है तो उसमें सुधार किया जाएगा।

BPSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर बड़ा बयान

वहीं, BPSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने के मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का अधिकार आयोग को है। यह विशेष अधिकार आयोग के अध्यक्ष को मिला है। बिहार लोक सेवा आयोग रिजल्ट तैयार कर रहा है। जब रिजल्ट तैयार हो जाएगा तो जारी कर दिया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें