Live

JHARKHAND NEWS

लैंड स्कैम में फरार कारोबारी कमलेश कुमार को ED का समन

A
Arti singhलेखक

रांची:झारखंड में अरबों के लैंड स्कैम में पूछताछ के लिए ED ने चर्चित कारोबारी कमलेश कुमार को समन भेजा है. कमलेश को आज यानी 28 जून को पूछताछ के लिए रांची के ED दफ्तर बुलाया गया है. जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार शेखर कुशवाहा से जब ईडी ने पूछताछ की तो कमलेश के साथ संबंध का खुलासा हुआ . और तब ईडी के अधिकारियों ने उसके आवास पर छापामारी की जिसमें एक करोड़ रूपया कैश, एक पिस्टल और 100 जिंदा कारतूस, जमीन के कई कागजात बरामद हुए थे. और ईडी की छापामारी के सूचना मिलते ही कमलेश फरार हो गया. अब जब उसे समन भेजा गया है तो ये देखना होगा कि क्या आज वो ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचता है या नहीं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें