Live

दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त

अवैध शराब लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक और खलासी मौके से फरार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां चंदवा थाना क्षेत्र के रांची- डालटेनगंज मुख्य मार्गNH-75 में अमझरिया घाटी के पास अवैध शराब से लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार होने में सफल रहे. सूचना के बाद चंदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन समेत शराब को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

बताते चलें कि महज कुछ माह पूर्व लातेहार पुलिस द्वारा सब्जी लदा पिकअप वैन में तलाशी के बाद अवैध शराब का बड़ा खेप जब्त करने में सफल रही थी और आज फिर से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन में सब्जी के साथ अवैध शराब तस्करी के लिए अनूठा हथकंडा अपनाने का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिसिया जांच के बाद तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें