डुमरी विधानसभा उपचुनाव
3:00 बजे तक 58.92% मतदान, अगले 2 घंटे में वोट का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव में 3:00 बजे तक 58.92% मतदान हुआ है. मतदान के प्रतिशत को लेकर गिरिडीह एसपी ने संतोष जाहिर की है और कहा है कि अभी भी मतदान केन्दों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है. बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर से निकलकर मतदान किया है और कर रही हैं.
मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सभी बूथों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था. इस कारण भयमुक्त होकर लोग घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. एसएसपी ने उम्मीद जाहिर की है कि अगले 2 घंटे में अच्छी संख्या में मतदाता मतदान करेंगे और वोट का प्रतिशत पिछले बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा रहेगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।