Jharkhand News
दुमका में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, बेटे और भतीजे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
दुमकाः झारखंड के दुमका में दो नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी का मामला दोहरे हत्याकांड में बदल गया। पुलिस ने बच्चों की मां राखी कुमारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलगा टांड गांव के जंगल स्थित एक कुएं से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, 19अक्टूबर को विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ दुर्गापूजा का मेला घूमने दुमका आए थे। इसी दौरान राखी कुमारी अपने बेटे आरव और भतीजे आयुष को मंदिर में प्रणाम करने की बात कहकर साथ ले गई। काफी देर तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर विक्रम ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की।22अक्टूबर को राखी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार,पति के कथित अवैध संबंध को लेकर शक और पारिवारिक विवाद घटना की संभावित वजह माने जा रहे हैं।
इस बीच,परिजनों ने राखी की तीन महीने की बेटी की पूर्व में हुई संदिग्ध मौत की भी जांच कराने की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
दुमका से नीतीश बाजपेई की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।