दुमका में मौसम का मिजाज बदला
शहर में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
दुमका : आज दुमका में मौसम का मिजाज बदला. शहर में झमाझम बारिश हुई और ओले भी बरसे. बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है.
उपराजधानी दुमका में लोग कई दिनों से गर्मी से परेशान थे. आज झमाझम बारिश होने से मौसम काफी सुहावना हो गया . लोगों को गर्मी से निजात मिली है. बारिश के साथ बर्फ भी गिरा है. चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रहे थे. गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज करते थे. बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।