Live

दुमका के कांग्रेसियों में खुशी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बासुकीनाथ स्थित नंदी चौक में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया.

इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का यह प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार से त्रस्त कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताया है और यह जीत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सम्मान है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें