Live

दुल्हन पर भारी पड़ा बुलेट

रात भर दूल्हा का इंतजार करती रही दुल्हन..ऐन वक्त पर दूल्हा शादी से मुकरा

A
Arun Chourasiaलेखक

घर का खिलौना दे दिया ,

आंगनकाचंदादेदिया,,

मन दे दिया .. धन दे दिया ,,

पर दहेज लोभी दूल्हे को दुल्हन से ज्यादा बुलेट पसंद था..

Motihari:-दूल्हे साहब को दुल्हन से ज्यादा बुलेट राजा से प्यार हो गया और जब दुल्हन के पिता ने बुलेट देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने ऐन वक्त पर बारात लाने से मना कर दिया और दुल्हन अपने परिवार के साथ रातभर शादी के मंडप में दूल्हा और बाराती का इंतजार करती रह गई..

यह अजीबोगरीब मामला है बिहार के उस चंपारण का है जहां गांधीजी ने अंग्रेजो के जुल्म के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा था और अभी हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दहेज मुक्त समाज बनाने के लिए समाज सुधार अभियान की शुरूआत की थी..पर यहां के एक दूल्हा एवं उसके परिवार ने 10 लाख से ज्यादा का दहेज लेने के बाद बारात लाने से ठीक पहले बुलेट की मांग कर दी और दुल्हन पक्ष ने इसे देने में असमर्थता जताई तो उसने बाराती लाने से ही मना कर दिया.दुल्हन पक्ष को लगा कि बुलेट की डिमांड के बाद भी दूल्हा अपनी बारात लेकर जरूर आयेगा ..इसलिए शादी की सारी तैयारी की गई..विवाद का मंडप सजाया ..दुल्हन की सारी रस्मों का निभाया गया..गांव वालों को भोजन भी कराया गया..विवाह सम्पन्न कराने हेतु पंडित आकर घंटो इंतजार करते रहे.. पर बुलेट का शौकीन दहेज लोभी दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं आया और दुल्हन और उसका पूरा परिवार दूल्हा एवं बाराती का इंतजार करता रहा गया.

बताते चलें कि पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव के रहने वाले पन्नालाल साह अपनी बेटी की शादी मुजफ्फरपुर जिले केजाफरपुर निवासी चन्दन कुमार से ठीक किये थे , जिसमे दहेज़ के रूप में चन्दन के परिवार वालो ने लड़की के पिता पन्नालाल से 12 लाख रुपए नगद लिए थे ।इसके बाद शादी के दिन लड़के वालों मे बुलेट की मांग कर दी और लड़की वालों के असमर्थता जताए जाने पर बारात लेकर नहीं आये.इस मामले में दुल्हन के पिता पन्ना लाल ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और दूल्हा समेत पूरे परिवार पर कार्रवाई की मांग की है जिसकी वजह से दुल्हन और उसका परिवार परेशान हुआ और लाखों रूपया खर्च के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पाई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें