Live

दुकानदारों में आक्रोश

साकची बाजार में फुटपाथ दुकानदारों ने दुकान लगाने की मांग पर आज डीसी कार्यालय पहुंच कर किया जोरदार प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां साकची बाजार स्थित पत्ता मार्केट के फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी दुकान लगाने की मांग को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया. दुकानदारों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि दुकान कहीं लगाने की व्यवस्था प्रशासन करे.

आपको याद दिला दें कि शहर के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन द्वारा सड़क का चौड़ीकरण की जा रही है और इसी कड़ी में स्ट्रेट माइल रोड स्थित पत्ता मार्केट को जिला प्रशासन ने खाली करा दिया है. जिस जगह पर यह लोग दुकान लगाते थे वहां से आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी.

हालांकि डीसी ने एक अच्छी पहल की है और स्ट्रेट माइल रोड को खाली करा दिया है. वैसे जिन दुकानदारों का दुकान हटाया गया है वह सभी जगह की मांग कर रहे हैं. ताकि बैठकर अपना व्यापार कर सके और दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर सके. इन दुकानदारों ने भूख हड़ताल की धमकी दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें