Live

DRM ने आदित्यपुर स्टेशन का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर रेलमंडल के संचालन और सुविधाओं में सुधार पर दिया जोर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : चक्रधरपुर रेलमंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम ने आदित्यपुर स्टेशन के ले-आउट,सुरक्षा व्यवस्था और सुधार की संभावनाओं का जायजा लिया.

सुधार की संभावनाओं पर जोर

डीआरएम तरुण हुरिया ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "यहां का ले-आउट और सुरक्षा की स्थिति की जांच की जा रही है. जो भी सुधार की आवश्यकता होगी,उन्हें जल्द लागू किया जाएगा." उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के बाद विस्तृत जानकारी साझा करेंगे.

कांग्रेस नेता ने जन समस्याएं उठाईं

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेशधारी ने डीआरएम से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी. साथ ही आदित्यपुर स्टेशन से संबंधित जन समस्याओं को उनके समक्ष रखा.

निरंतर निरीक्षण अभियान जारी

डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हुरिया ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं. उनका यह दौरा रेल मंडल के संचालन और सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से हो रहा है. आदित्यपुर स्टेशन के विकास और जन समस्याओं के समाधान के लिए डीआरएम के इस कदम की सराहना हो रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें