Live

CM नीतीश ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्रीजी क्या मैं राष्ट्रपति बनने लायक हूं, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुई द्रौपदी मुर्मू

D
DESKलेखक

PATNA- एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज विभिन्न राजनीतिक दलों से अपना समर्थन मांगने पटना पहुंची। सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी उनको अपना समर्थन दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि उनको उम्मीदवार बनाकर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक फैसला किया है। सीएम ने कहा द्रौपदीजी आप निश्चिंत रहिए आप भारी बहुमत से जीतेंगी। आप विधायक, मंत्री और राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

वहीं पटना के मौर्य होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भगवान बुद्ध की पावन धरती पर आप सब से मिलकर हमें खुशी हुई है। यह धरती गुरु गोविंद सिंह, महाकवि विद्यापति, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह, जगजीवन राम और सम्राट अशोक की धरती रही है। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री ने हमे उम्मीदवार बनाया है। आज हम आप सबके बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में बहुमूल्य समर्थन मांगने आए हैं। आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि जिस विश्वास के साथ आप लोग मुझे अपना समर्थन दे रहे हैं उसे बरकरार रखने का प्रयास रहेगा।

करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तय होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात कहते हुए वह काफी भावुक हो गईं। मुर्मू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने आपकी उम्मीदवारी तय की है, तब उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से गांव से आती हैं। पहले शिक्षक और फिर मंत्री बनीं, लेकिन क्या वह राष्ट्रपति बनने के लायक हैं?जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि आपने झारखंड में राज्यपाल बनने के बाद अच्छा काम किया है। आज भी झारखंड के लोग आपको याद करते हैं। हम सब आपके साथ हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें