Live

BJP का बढ़ता कुनबा

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का सदस्यता ग्रहण किया, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने दिलाई सदस्यता

V
vivek pandeyलेखक

बोकारो : नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय में चंदनकियारी में रविवार को कांग्रेस ,जेएमएम,आजसू जेबीकेएसएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा और भाजपा के नीति पर विश्वास जताते हुए दामन थामा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सभी को भाजपा का पटका एवं माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना भरोसा दिखाया जताया है। जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री ने तीसरी बार देश की बागडोर संभाली है। प्रधानमंत्री ने अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के गरीब, दलित वंचित युवा महिला किसानों को सम्मान देने की काम किया हैं। और आज देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गयी है। इस बार के कार्यकाल में भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत से भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाने का आग्रह किया। ताकि राज्य का विकास जो पिछले पांच वर्षो से रुक गया है उसे भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार गति दे सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें