Live

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर

दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां प्रेम-प्रसंग में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर

घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ये घटना जिले के पारु थाना क्षेत्र के मोहजमा इलाके की है। मृतक की पहचान सूरज दास और राजू दास के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि अहले सुबह शव पर लोगों की नजर पड़ी, यह बात आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दो युवकों की गोली मारकर हत्या

वहीं, मामले को लेकर SDPO सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सूचना मिली थी कि पारु थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में दो युवकों की डेडबॉडी देखी गई, जिसकी सूचना मिलते ही पारु थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें