Live

ओह! ये क्या हो गया

दोस्तों के साथ बाघ देखने गया था किशोर..जंगल में बाघ ने ही शिकार बना लिया.

A
Arun Chourasiaलेखक

Bagha:-बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में घूमने गए 13 वर्षीय किशोर को बाघ ने अपना शिकार बना लिया।इसके बाद अफरा-तफरी मच गई.बाद में वन विभाग ने किशोर के शव को बरामद कर लिया है.मृतक की पहचान जिमरी नौतनवा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार अपने दोस्तों के साथ परिसर के कक्ष संख्या 32 में घूमने गया था जहां उसका सामना अचानक बाघ से हो गया। देखते ही देखते बाघ ने हमला बोल दिया और मरने के बाद शव को भी अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद दहशत फैल गया . वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों सतर्क कर दिया है ।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास हाल के दिनों में जानवरों से हमला की घटनाएं काफी बढ़ गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें