Live

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक

कार्यकारी एजेंसियों को तत्परता से योजनाओं का क्रियान्वयन करने का दिया निर्देश

D
DESKलेखक

पटना। पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक हुई। उन्होंने जिले में चल रही 30 से अधिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। डीएम डॉ. सिंह ने कार्यकारी एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

आज की इस बैठक में डीएम डॉ. सिंह ने विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं यथा एनएचएआई, रेलवे, एनटीपीसी के साथ विभिन्न राज्य योजनाओं जैसे पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग, भवन प्रमण्डल एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न राज्य-सम्पोषित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एनएचएआई के अधीन बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन फेज-1 एनएच-31, पटना-बक्सर एनएच-30 एवं 84, पटना-गया-डोभी एनएच-83, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड, औंटा-सिमरिया फोरलेन फेज-2 एनएच-31, शेरपुर दिघवारा पथ रिंग रोड, औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे (भारतमाला आमस-रामनगर खण्ड एनएच-119डी) एवं फतुहा-हरनौत-बाढ़ दनियावां बाईपास एनएच-30ए, रेलवे परियोजना अंतर्गत नेउरा-दनियावां रेल लाईन, रामपुर-डुमरा टाल डबल एडिशनल रेलपुल निर्माण एवं बाढ़ से बख्तियारपुर थर्ड रेल लाईन निर्माण, एनटीपीसी के अंतर्गत एनटीपीसी बाढ़ एवं बरौनी थर्मल पावर स्टेशन (ऐश डाईक फेज-2) निर्माण, गंगाजल उद्बाह योजना, पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत पटना सिटी पथ, बिहार राज्य सड़क विकास निगम लि0 अंतर्गत मीठापुर से महुली एलिवेटेड कॉरीडोर निर्माण, गंगा पथ निर्माण (दीघा से दीदारगंज) गायघाट पर महात्मागांधी समानान्तर पुल, पुल निर्माण विभाग अन्तर्गत मीठापुर फ्लाई ओवर से पुनपुन लेन का निर्माण, पुनपुन नदी पर नासोपुर-पोआवाँ घाट के बीच पुल एवं पहुंच पथ निर्माण, पुनपुन पिंडदान स्थल पर लक्ष्मण झूला निर्माण, कारगिल चौक वाया पीएमसीएच फ्लाई ओवर निर्माण, पटना मेट्रो रेल डिपो एवं स्टेशन निर्माण, सीमा सुरक्षा बल हेतु परियोजना, बख्तियारपुर में गणेश हाई स्कूल का भवन निर्माण, राजकीय पोलिटेक्नीक कॉलेज, बाढ़ का निर्माण, पानापुर में पुनर्वास हेतु कार्रवाई, परियोजना पुनपुन बराज सहित विभिन्न योजनाओं में प्रगति का एक-एक कर जायजा लिया।

विगत बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निदेशों के आलोक में योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति आयी है। रेलवे परियोजना अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में काफी अच्छी प्रगति पायी गयी। नेउरा-दनियावाँ रेल लाईन परियोजना में भू-अर्जन सहित अन्य सभी तरह की कार्रवाई पूर्ण हो गई है। इस परियोजना में कुल 45 मौजा में कुल रकवा 541.8026 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। 2948 रैयतों के बीच 101.44 करोड़ रूपये का मुआवजा भुगतान किया गया है। कार्य एजेन्सी के द्वारा बताया गया कि इस परियोजना के मार्गरेखन में कुछ स्कूल की समस्या थी, जिसका समाधान हो चुका है। यह भी बताया गया कि इस परियोजना के मार्गरेखन में कुछ वृक्ष हैं, जिसे हटाने के लिए वन विभाग से अनापत्ति की मांग की गई है। मौजा-चामुचक मझौली में वृक्ष का मूल्यांकन कराने हेतु वन प्रमण्डल पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। डीएम डॉ. सिंह ने वन प्रमंडल के पदाधिकारी को शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें