Live

दिवाली—छठ पूजा को लेकर बड़ी खबर

24 से लेकर 31 अक्टूबर तक सभी पुलिस वालों की छुट्टी रद्द

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- बिहार सरकार ने दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जाता है कि पर्व को ध्यान में रखकर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार राज पुलिस मुख्यालय ने 24 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि 24 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक दीपावली और छठ का पर्व है। इसे देखते हुए सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के सभी पुलिस कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में सभी एसपी—एसएसपी और कमांडेंट को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था ने आदेश जारी किया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें