Live

Bihar Politics

मनोरमा देवी की जीत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने दी बधाई, कहा- जनता ने काम नहीं करने वालों को सिखाया सबक

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :गया के बेलागंज विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की शानदार जीत हुई है. मनोरमा देवी को कुल 73238 मत मिले. जबकि प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को 51872 मत मिले. वहीं, जन सुराज के प्रत्याशी मो. अमजद को 17268 मत मिले.

मनोरम देवी की जीत के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मनोरमा देवी की शानदार जीत हुई है. बेलागंज की जनता ने काम नहीं करने वालों को करारा जवाब दिया है. बेलागंज की जनता बधाई की पात्र है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मनोरमा देवी के परिजनों को परेशान किया गया. कई तरह की परेशानियों में डाला गया लेकिन जनता ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया और अपना जनादेश मनोरमा देवी को दिया है.

इतना ही नहीं जिले के इमामगंज विधानसभा में भी एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी की जीत हुई है, इसके लिए हम इमामगंज की जनता को भी धन्यवाद देते हैं. जनता ने यह बता दिया है कि अब काम करने वालों को ही मौका दिया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें