Live

JHARKHAND NEWS

आदित्यपुर: वार्ड 29 में रास्ते को लेकर विवाद बढ़ा

A
Arti singhलेखक

आदित्यपुर: वार्ड 29 में नगर निगम और स्थानीय लोगों के बीच रास्ते को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि आवास बोर्ड की सरकारी कॉलोनी की परती जमीन पर 16 वर्षो से कई परिवार अपना घर बनाकर रहे हैं, लेकिन यहां से निकलनेवाले रास्ते को दबंगों ने बंद कर दिया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसे लेकर कई बार आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर ओर नगर आयुक्त को लिखित सूचना दी गयी लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों की मांग है कि जल्द ही इसका समाधान निकाला जाए नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें