Live

दिशा की बैठक में ढुल्लू महतो और SP में बहस

बोकारो के डीसी ने सांसद के इस आचरण पर जताई आपत्ति

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : जिला में दिशा की बैठक आयोजित किया गया. न्याय सदन सभागार में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक शुरू हुई. बैठक शुरू होते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बिना अध्यक्ष के इजाजत के ही कल हुए हत्याकांड का मामला सदन में उठा दिया. इस दौरान एसपी पूज्य प्रकाश के साथ सांसद की बहस शुरू हो गई.

एसपी ने कल सांसद के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की है. इस दौरान जमकर बात शुरू हो गई. डीसी विजया याधव ने मामले में हस्तक्षेप किया और सांसद के इस आचरण पर आपत्ति जताई. डीसी ने कहा कि अधिकारियों को डिमोरलाइज करने का अधिकार किसी को नहीं है. डीसी ने कहा कि दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाना उचित नहीं था. इसके लिए अलग से फार्म है जहां बात हो सकती थी.

डीसी ने सांसद को उनकी गरिमा का भी पाठ पढ़ा डाला. डीसी ने उपस्थित अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि थाने से मृतक के खिलाफ जिला बदर करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी और उसे जिला बदर भी किया गया. लेकिन उसने कानून का उल्लंघन करते हुए जिले में आने का काम किया और उसने कानून का सम्मान नहीं किया.

जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है.

वहीं इस मुद्दे पर जब अध्यक्ष गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से बात की गई तो उन्होंने भी भाजपा सांसद का पक्ष लेते हुए कहा कि जब काम नहीं होता है तो जनप्रतिनिधि आक्रोशित होते हैं और इस तरह की बात हो जाती है. उन्होंने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि में टकराव न हो, इसके लिए वह बैठक करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें