Live

दिनदहाड़े फायरिंग

अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा: बड़ी खबर लोहरदगा से जहां सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबाटोली गांव में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया जहां उनका इलाज हो रहा है. घायल वृद्ध के सिर में गोली फंसी हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबाटोली गांव में बाइकसवार 2 अपराधियों ने ओझा गुनी करने वाले गोवर्धन उरांव को घर में घुस कर गोली मार कर घायल कर दिया. गोवर्धन उरांव अपने घर में खाना खा रहे थे. इसी दौरान 2 अपराधियों ने उन पर गोली चलाई. सिर में गोली लगने से वे घायल हो गये हैं. घटना के बाद अपराधी अंबाटोली चौक की ओर मोटरसाइकिल से फरार हो गए. घायल गोवर्धन को परिजनों ने सदर अस्पताल लाए जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलने पर सेन्हा थाना प्रभारी धनंजय पासवान सदर अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें