Live

दिनदहाड़े बैंक में डाका

बैंक ऑफ इंडिया में 4 नकाबपोश अपराधियों ने 35 लाख रुपये लूट कर हुआ फरार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां मानगो स्थित उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास बैंक ऑफ इंडिया में 4 नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने 35 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया .

बताया जाता है कि चारों डकैत सीबीआई बनकर बैंक में प्रवेश किया और उसके बाद ग्राहक सहित सभी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी को अपने कब्जे में लेकर मोबाइल फोन अपने पास ले लिया और फिर उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं अपराधियों ने 35 लाख रुपए लूट कर अपने बैग में भरकर बाहर निकला और बैंक में बाहर से ताला लगा दी.

अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैलाया. मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं. घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें