Live

दिनदहाड़े गैंगवार से थर्राया पटना

अंधाधुंध फायरिंग से सहमा इलाका, 2 की मौत

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां गैंगवार से पूरा पटना दहल उठा। दिनदहाड़े हुए इस घटना ने बिहार के CM नीतीश कुमार के बेहतर पुलिसिंग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। वहीँ घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस गोलीबारी में 2 की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला पटना के दानापुर इलाके का बताया जा रहा है जहां तकियापर के खगड़ी रोड स्थित गुलडाक मंदिर के पास अंधाधुंध फायरिंग में 2 युवक की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रोहित और अंकित के रूप में हुई है। अपराधियों ने दोनों के सिर में गोली मार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीँ मृतक रोहित की मां ने बताया कि मृतक रोहित 8 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। इसी बीच घटनास्थल पर पहुंचे दानापुर एएसपी अभिनव ने बताया कि ये हत्याकांड गैंगवॉर में किया गया है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द की आरोपियों को धर दबोचा जायेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें