Live

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी अखिलेश यादव की पत्नी

सपा ने डिंपल यादव को बनाया अपना उम्मीदवार, किया ऐलान

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

UTTAR PRADESH - समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद जो लोकसभा सीट खाली हुई है उसको लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव 2022 के लिए अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी के रूप में चयन किया गया है।

बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली बार 1996 में मुलायम सिंह यादव सांसद बने थे और लोकसभा का चुनावी यात्रा यहीं से आरंभ किया था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के अंदर 5 विधानसभा सीट शामिल है। आज तक मुलायम सिंह यादव को छोड़कर कोई भी विपक्षी नेता यहां से चुनाव नहीं जीत पाया है। आसान भाषा में कहा जाए तो 1996 से लेकर अब तक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद रहे हैं।

2014 में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों जगह से चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों सीट पर जीत दर्ज करने के कारण आखिरकार उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दिया। बाद में 2014 में हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाकर लोकसभा भेजा...

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें