Live

BREAKING NEWS

दिल्ली रैली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने कसी कमर, सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

D
Deepak Kumarलेखक

रामलीला मैदान में1 नवंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर विस्तारित बैठक,प्रखंड और मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का निर्देश

रांचीःदिल्ली के रामलीला मैदान में1नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर झारखंड कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को दिल्ली में रैली को लेकर विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल होंगे।

एआईसीसी पर्यवेक्षक का हुआ स्वागत


कोडरमा में कांग्रेस की बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक का मुख्य एजेंडा दिल्ली के रामलीला मैदान में1नवंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली में जिले की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस दौरान रैली की तैयारियों,कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं,जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने प्रखंड और मंडल स्तर पर तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें