Live

पलामू

MMCH की जर्जर दीवारें हादसे को दे रही निमंत्रण, अधिकारी लापरवाह

A
Arti singhलेखक

पलामू:मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल की चाहरदीवारीकाफी जजर्र हो गई है. और ये बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है. बता दें कि MMCH में नए बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है और इस दौरान पुरानी बिल्डिंग का मलबा बल्ड बैंक और एक्सरे बिल्डिंग के पास पड़ी खाली ज़मीन में डंप किया जा रहा है. भारी मात्रा में मलवा डम्प होने के कारण हॉस्पिटल की बाउंड्री में दरार आ गयी है जिससे ये बाउंड्री कभी भी गिर सकती है.

जहां बाउंड्री में दरार आई है वहां से एक गलीनुमा रास्ता गुजरता है, रोजाना उस रास्ते है स्कूली बच्चे सहित सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन सूचना के बावजदू MMCH के पदाधिकारी लापरवाह बने हुए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें