Live

DIG अनूप बिरथरे पहुंचे सिमडेगा

जिला व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था की ली आवश्यक जानकारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिमडेगा: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी अनूप बिरथरे गुरुवार को सिमडेगा सिविल कोर्ट पहुंचे. डीआईजी ने व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीआईजी ने कोर्ट परिसर के सभी तरफ घूमकर सुरक्षा के लिए किए गए खास इंतजामों की जानकारी ली. डीआईजी ने न्यायिक पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली.

कोर्ट परिसर में निरीक्षण के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए डीआईजी बिरथरे ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर वे सिविल कोर्ट के सुरक्षा को लेकर ऑडिट करने पहुंचे थे. उन्होंने सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम को बेहतर बताया और कहा कि जो कुछ कमियां पाई गई है उसे एसपी के साथ विचार किया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें