Live

ढुल्लु महतो को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

झारखंड हाईकोर्ट ने वारंटी को छुड़ाने के मामले में भाजपा विधायक समेत 3 को दी नियमित जमानत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से जहां झारखंड हाईकोर्ट ने वारंटी को छुड़ाने के मामले में बीजेपी विधायक ढुल्लु महतो को बड़ी राहत दी है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने विधायक ढुल्लु महतो को नियमित जमानत दे दी है. ढुल्लु महतो को 4 महीने से अधिक की कारावास पूरी होने के ग्राउंड पर अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है. हाईकोर्ट ने मामले में विधायक ढुल्लु महतो,राजेश गुप्ता एवं चुनमुन गुप्ता को जमानत दी है.

आपको बता दें कि थाना के लॉकअप से वारंटी को छुड़ाने के मामले में निचली अदालत में सरेंडर करने के बाद दोषियों को जेल भेजा गया था. भाजपा विधायक ढुल्लु महतो को सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने के मामले में दोषी करार दिया गया. पिछले दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर विधायक ढुल्लु महतो ने निचली अदालत में सरेंडर किया था. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद विधायक ढुल्लु महतो को जेल भेजा गया था.

धनबाद सिविल कोर्ट ने उन्हें 18 माह की सजा सुनाई थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें