Live

धूं-धूं कर जला पेट्रोल टैंकर

NH-57 पर बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां सड़क किनारे खड़े पेट्रोल टैंकर में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते पेट्रोल टैंकर को आग ने अपने आगोश में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही गाडी पूरी तरह जलकर राख हो गया।

मामला मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के NH-57 का है जहां पेट्रोल से भरी टैंकर को ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा कर पास के ढाबे में खाने चला गया। तभी अचानक ही पेट्रोल टैंकर से धुआं निकलता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते वो विकराल हो गई।

वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, टैंकर जलकर खाक हो गया। जानकारी मिल रही है कि टैंकर दरभंगा की ओर से आ रहा था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें