Live

धरना

कांग्रेसियों ने बरहरवा में SBI के समक्ष अडानी के पक्ष में भाजपा की मोदी सरकार की नीति के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आज बरहरवा में भारतीय स्टेट बैंक के समक्ष पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में अडानी के पक्ष में भाजपा की मोदी सरकार की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.


पार्टी जिला अध्यक्ष बरक़त खान ने कहा कि आम भारतीयों की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश चिंतित है. मोदी सरकार द्वारा अडानी ग्रुप में एल.आई.सी. और एस.बी.आई जैसे सरकारी संस्थानों के बड़ी रकम बेहद जोखिम भरे लेन देन और निवेश के बाद इसका खामियाजा अब जनता को उठाना पड़ रहा है. इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है.


अडानी ग्रुप में निवेश के कारणLICऔरSBIके शेयरों में काफी नुकसान हुआ है. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने अडानी की कंपनी में काफी पैसा निवेश कर रखा है.विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें