Live

धनबाद स्टेशन पर यात्री पर धारदार हथियार से हमला

घायल युवक को पुलिस ने भेजा SNMMCH अस्पताल, आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां धनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक सनकी युवक ने सरेआम धारदार हथियार लेकर यात्रियों को दौड़ाने लगा. इस दौरान एक व्यक्ति पर कई बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया. मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया.

बताते चलें कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के आने का यात्री इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान दो नंबर प्लेटफार्म पर एक युवक हाथों में चाकू लिए नजर आया. जब इस संदर्भ में एक यात्री के द्वारा उसे पूछा गया कि खुलेआम चाकू लेकर क्यों घूम रहे हो तो वह अचानक आक्रामक रूप धारण कर उस पर वार करने लगा. इस दौरान उसके गले और पेट पर जमकर हमला किया. सहयात्री ने किसी तरह से स्टेशन प्रबंधक के कमरे में जाकर अपनी जान बचाई. वहीं यात्री की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. इलाज के लिए जिले के एसएनएमसीएच अस्पताल भेजा गया है. वहीं आरोपी युवक को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें