Live

धनबाद रेलवे अस्पताल में जमकर बवाल

अटेंडेंट कर्मचारियों ने DRM पर लगाया गंभीर आरोप, ओपीडी सेवा की बाधित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनाबद : खबर है धनबाद की जहां धनबाद रेल मंडल की मंडल रेल अस्पताल में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा करते हुए ओपीडी सेवा बाधित कर दी है. रेल अस्पताल में कार्यरत अटेंडेंट के साथ डीआरएम के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और बदसलूकी के कारण कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. मौके पर एडीआरएम आशीष झा पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं.


बताया जा रहा है कि रेल अस्पताल में कार्यरत अटेंडेंट कर्मचारियों के द्वारा यह हंगामा किया जा रहा है. कर्मचारी बेहद आक्रोशित हैं. कर्मचारियों के द्वारा डीआरएम के ऊपर कार्रवाई की मांग की जा रही है. कर्मचारियों ने डीआरएम के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. अटेंडेंट के साथ डीआरएम के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और बदसलूकी के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है.


रेल अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि गुरुवार को डीआरएम के एक महिला रिश्तेदार इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टर के चेंबर के बाहर ड्यूटी पर तैनात अटेंडेंट बसंत उपाध्याय ने डीआरएम के रिश्तेदार से चेंबर में चप्पल पहन कर नहीं जाने का अनुरोध किया. इसके बाद वह डॉक्टर से मिलने के लिए चले गए. डॉक्टर से ट्रीटमेंट कराने के बाद डीआरएम के रिश्तेदार वापस डीआरएम ऑफिस गए. इसके बाद डीआरएम ऑफिस से बसंत उपाध्याय को बुलाया गया. जब बसंत उपाध्याय डीआरएम ऑफिस पहुंचे तो उन्हें बहुत प्रताडित किया गया.

कर्मचारियों का आरोप है कि डीआरएम ऑफिस में बसंत को प्रताड़ित किया गया है. बसंत के द्वारा चप्पल उतारे कहे जाने पर उसे उसके कपड़े तक उतरवाए गए हैं. कर्मचारियों ने बताया कि इस घटना के बाद से पीड़ित बसंत उपाध्याय डिप्रेशन में चले गए हैं. उनके द्वारा घटना की जानकारी कर्मचारियों को दी गई. उनके डिप्रेशन में चले जाने के कारण तबीयत काफी खराब हो चुकी है. उन्हें इलाज के लिए रेल अस्पताल भी लाया गया. जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. बसंत आईआईटी आइएसएम के समीप के रहनेवाले हैं.


वहीं मौके पर पहुंचे एडीआरएम आशीष झा ने कहा कि मामले की कोई साक्ष्य नहीं है. फिलहाल कर्मचारियों के द्वारा रेल अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित कर दी गई है. उसे सुचारू करने की कोशिश की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें