Live

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी से रिमांड पर पूछताछ,कोर्ट में होगी पेशी

A
archana singhलेखक

धनबाद:वासेपुर के फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने फिर से एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है. सैफी अब्बास नकवी से धनबाद थाना में पूछताछ हो रही है. एसएसपी, सिटी एसपी और कई डीएसपी धनबाद थाना पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं. सैफी को आज ही जेल भेजा जाएगा. धनबाद पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

बता दें कि धनबाद पुलिस इससे पहले दो-दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. धनबाद पुलिस ने बंगाल से लाने के बाद तीन-तीन दिन के लिए उसे दो बार पूछताछ के लिए रिमांड पर ली थी. रिमांड के दौरान सैफी ने कई अहम जानकारियां दी है. जिससे गैंग के नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें