Live

धनबाद में फिर भू-धंसान

छाताबाद में कई घर क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचे लोग,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

A
archana singhलेखक

धनबाद:बड़ी खबर कतरास थाना क्षेत्र से आ रही है. जहां छाताबाद फुटबॉल मैदान में मंगलवार को भूं-धंसान से 7 आवास धंस गये. हालांकि, इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए है. भूं-धसान की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए और मकानों के दीवार पर बड़ी दरारें आ गई है. भूं-धसान की घटना में इस दौरान निकट के तालाब का पानी भी अचानक सूख गया. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने छाताबाद-फुलारीटाड मार्ग को जाम कर दिया है. इधर, कतरास पुलिस ने घटनास्थल पर बेरिकेडिंग के साथ लाल फीता से घेराबंदी कर दी है. लगातार हो रही भूं-धसान की घटना से लोगों में आक्रोश है. गुस्साए लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें