धनबाद में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत
दोनों ओर से जमकर पथराव और गोली भी चली, कई घायल, पुलिस घटना स्थल पर तैनात
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां धनसार थाना क्षेत्र के बस्ताकोला डंप में ट्रक लोडिंग को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई है. दोनों ओर से पथराव हुआ है. वर्चस्व को लेकर गोली भी चली है. घटना स्थल से 7 खोखा बरामद किया गया है. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. स्थिति तनावपूर्ण हो गया है.
बताया जा रहा है धनबाद के बस्ताकोला डंप में ट्रक लोडिंग को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव और गोली चलने की घटना सामने आ रही है. दोनों पक्षों के ओर से कई लोग घायल हो गये हैं. वर्चस्व कायम को लेकर गोली चली है. घटना स्थल से 7 खोखा मिला है. स्थिति तनावपूर्ण. पुलिस छावनी में तब्दील. संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने लोडिंग शुरू कराया. धनसार थाना, झरिया थाना, बैंक मोड़, बोरागढ़ ओपी पुलिस घटना स्थल पर मुस्तैद हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।