धनबाद में पुलिस का एक्शन
गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस ने हथियार के साथ 2 व्यक्तियों को किया अरेस्ट
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां कोयला वर्चस्व को लेकर पिछले दिनों धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी लोडिंग पॉइन्ट में हुई गोली बारी की घटना में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनके पास से एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है.5जुलाई को धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी लोडिंग पॉइंट में 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई थी.
मामले में डीएसपी लॉ एंड आर्डर अरविंद बिन्हा ने मीडिया को बताया कि चैनलों में चले वीडियो के आधार पर घटना स्थल पर फायरिंग करते दो युवकों को देखा गया. इसी आधार पर गिरिडीह से बुधन और केंदुआ से रिंकू खान को अरेस्ट किया गया है. बुधन की अगर बात करें तो पूर्व में भी इसका आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर जिले के विभिन्न थानों में16मामले दर्ज है. वहीं रिंकू खान पर चार मामले पूर्व में दर्ज किए गए हैं. इनके पास से एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है. वहीं इनसे पूछताछ की जा रही है कि किसके कहने पर इन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया.
बताते चलें कि 5 जुलाई को कोयला वर्चस्व को लेकर धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी लोडिंग पॉइंट में 2 गुटों में जमकर पथराव हुआ था. घटना के दौरान दो युवक खुलेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करते नजर आ रहे थे. वहीं दहशत फैलाने के लिए करीब 7 राउंड फायरिंग भी की गई थी. जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।