Live

धनबाद में NIA की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

कालूबथान में छापेमारी, बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद, 1 आरोपी हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

निरसा : बड़ी खबर धनबाद से निरसा से है जहां बुधवार की अहले सुबह कोलकाता की एनआईए की टीम ने निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालूबथान में अपनी टीम के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया है.

एनआईए की कोलकाता टीम ने निरसा के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इसमें कालू बथान ओपी अंतर्गत बोढ़िया गांव स्थित एक सुनसान स्थान पर बना एक घर जिसमें लगभग सैकड़ो किलो अवैध विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट और जिलेटिन बरामद हुआ है. वहीं चिरकुंडा और बलियापुर में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. कोलकाता की एनआईए टीम को सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक जिसमें अमोनियम नाइट्रेट और जिलेटिन रखा जा रहा है जहां से इसका इस्तेमाल विस्फोट करने के लिए किया जाता है. इसके बाद टीम ने छापेमारी की. टीम ने उक्त सुनसान आवास में छापेमारी कर लगभग 50 पेटियों में रखा विस्फोटक बरामद किया है और वहां एक आरोपी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान टीम ने वजन करने के लिए मशीन भी मंगवाई जिससे वजन कर सही मात्रा में इसकी बताई जा सके.

एनआईए की टीम ने बताया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है. इसके तार देश के कई इलाकों और गिरोह से भी जुड़े हो सकती है जिसके बाद टीम काफी गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है. एनआईए टीम के साथ स्थानीय कालू बथान ओ पी की पुलिस बल भी जांच में लगी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें