Live

धनबाद में दिनदहाड़े डकैती

अपराधियों ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र में फायरिंग कर 35 हजार रुपये लूटा, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर सीएसपी में अपराधियों ने हथियार के बल पर 35 हजार रुपये लूटे. अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी में घटना को अंजाम दिया है. सेवा केंद्र के अंदर और बाहर 4 राउंड फायरिंग की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है.


बताया जा रहा है कि कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने 35 हजार लूट कर फरार हो गया. अपराधियों ने संचालक भावेश महतो और ग्राहक के साथ मारपीट भी किया. अपराधियों ने संचालक और ग्राहक पर फायरिंग कर दिया. घटना में संचालक व ग्राहक बाल बाल बच गये. अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया.

अपराधियों के फरार होने के बाद मौके पर सूचना पाकर कतरास पुलिस घटना स्थल पहुंची. सीएसपी संचालक से घटना की जानकारी ली. एसबीआई के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. दिनदहाड़े फायरिंग के साथ हुई लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है. सीएसपी संचालक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. मौके से पुलिस ने3खोखा बरामद किया है.

वहीं दिनदहाड़े लूट की घटना होने से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें