Live

धनबाद में अपराधी बेलगाम

झरिया के धनंजय यादव की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर के रहने वाले धनंजय यादव नामक व्यक्ति की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक धनंजय यादव सिंह मेंशन के समर्थक थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि धनंजय यादव के पिता भगवान यादव घर में दूसरे कमरे में सोया हुए थे जबकि मृतक धनंजय यादव पत्नी और बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रहे थे. देर रात किसी ने दरवाजा खटखटाया. आवाज सुनकर धनंजय की पत्नी दरवाजा खोलने पहुंचे. दरवाजा खुलते ही अपराधी अंदर घुस कर धनंजय पर भुजाली से हमला कर दिया. पत्नी के द्वारा धनंजय का बीच बचाओ भी किया गया लेकिन अपराधियों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया. इसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधी 6 की संख्या में पहुंचे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद झरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के द्वारा आनन-फानन में शव को एसएनएमएमसीएच में भेजा गया. वहीं पुलिस देर रात तक झरिया के विभिन्न इलाकों में छापेमारी करती रही.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें