Live

धनबाद में आनंद मेला का आयोजन

BCCL की महिला दीक्षा समिति द्वारा आयोजित मेला का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : शहर के कोयला नगर स्थित नेहरू परिसर में महिला दीक्षा समिति के द्वारा 10 और 11 जनवरी 2026 को आनंद मेला का आयोजन किया गया.मेले का मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया की अनुसांगी इकाई बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया.

मेले में हस्तशिल्प फैशन,आभूषण,व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के लगभग 80 स्टोल लगाए गए. मेला का उद्देश्य महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मंच देना है. मेले में हस्तशील फैशन,ज्वैलरी,घरेलू सजावट और देशभर की व्यंजन शामिल हैं. महिला सशक्तिकरण,कला,संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है. मेले में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह और उद्यमियों को समर्थन दिया गया है. यह मेला नारी शक्ति और रचनात्मकता का एक सशक्त संगम है,जिसमें हर साल कई लोग आते हैं और आनंद उठाते हैं.

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेला महिला संस्कृति,कला और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल उन बेरोजगार महिलाओं कोCSRके तहत सुविधा उपलब्ध कराएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी. मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला सचिव युवा लकी शर्मा आदि उपस्थित थे.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें