धनबाद BSNL OFFIC के टावर में लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
धनबाद : खबर है धनबाद की जहां बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के ऊपर टावर में बिजली सप्लाई के लिए रखी हुई मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.
बताया जा रहा है कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में हल्की बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति रोका गया था. बारिश बंद होने के बाद पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति फिर से होने से बैंक मोड़ मटकुरिया रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के ऊपर टावर बिजली सप्लाई के लिए रखी मशीन मशीन में शॉर्ट सर्किट हुई चिंगारी काफी जोर-जोर से निकलने लगी. इस वजह से आग काफी फैल गया.
बढ़ती आग को देखकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के जेई को फोन करके बिजली कटवाया. उसके बाद लोगों ने दमकल की टीम को मोबाइल से सूचना दिया. मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया. घटना स्थल पर कोई हताहत होने की सूचना नहीं है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।