Live

धनबाद बीजेपी का शुद्धिकरण

सड़क पर दिखने लगा बीजेपी का अंतर कलह, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण के लिये किया हवन

V
vivek pandeyलेखक

धनबाद :कोयलांचल की धरती सिर्फ जमीन के नीचे लगी आग से ही नहीं तप रही, बल्कि यहां का राजनीतिक सरगर्मी से भी तप रहा है. अनुशासन की बात करने वाली बीजेपी में भी इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. धनबाद में पार्टी की कलह अब सड़कर पर दिखने लगा है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की शुद्धिकरण और आलाकमान की सद्बुद्धि के लिये हवन किया है. यह हवन जिले के रणधीर वर्मा चौक पर किया गया. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रवण राय पर संगठन के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया.

प्रदर्शन कर रहे पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि बीजेपी सुचिता की राजनीति करती है. लेकिन कहीं न कहीं इस पार्टी में कमिया आई है. पार्टी का आधार तो बढ़ा है लेकिन कुछ लोग इसका फायदा लेने में लगे हुए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ वैसे लोगों को भी दायित्व दिया गया है, जिन्हे नहीं मिलना चाहिए था. पार्टी के अंदर विसंगतियां आ गई है.साथ ही बताया कि जो पार्टी में विसंगतियां आई है, गंदगी है, हमलोग हवन के जरिये उसकी शुद्दिकरण कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें