Live

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

9 साइबर अपराधी अरेस्ट, गूगल पे अधिकारी बनकर लगाते थे चूना

A
ASHISH KUMARलेखक

देवघर पुलिस ने रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी है। डीएसपी सुमित प्रसाद ने कहा है की देवघर के एसपी धनंजय कुमार सिंह के आदेश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था।

जिसने गुप्त सूचना के आधार पर रिखिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को मौके से 22 मोबाइल फोन 35 सिम कार्ड 11 एटीएम कार्ड एक लैपटॉप और 5 पासबुक बरामद किया है।

डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा है कि गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में तीन सगे भाई है। सभी पुरानी पद्धति का ही इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन इस गिरफ्तारी में एक नया खुलासा हुआ है कि यह सभी गूगल पे के अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर घटना को अंजाम दे रहे थे।

इसके अलावा बैंक के फर्जी अधिकारियों और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बन कर फर्जी सिम के आधार पर भी ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी के लिए विभिन्न तरह के मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें