Live

डेंगू रोकथाम के लिए एक्शन में सरकार

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने डेंगू रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए यह निर्देश...

G
GYAN SINGHलेखक

एंकर- डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सरकार द्वारा अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देकर डेंगू के रोकथाम,उपचार और नियंत्रण किया जा रहा है.

तेजस्वी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. नगर विकास एवं आवास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा प्रबंधन,एन्टी लार्वा फॉगिंग तथा जाँच कर निरंतर दवाई वितरित की जा रही है. अस्पतालों में जाँच और बेड की संख्या बढ़ाई गयी है.


उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से भी आग्रह है कि अपने घरों में और आसपास पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें. घरों के कूलर,टेंक,ड्रम,बाल्टी आदि से पानी खाली करें. पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे -टीन के डब्बे,कॉच एव प्लास्टिक के बोतल,नारियल के खोल,पुराने टायर आदि नष्ट कर पाट दें तथा निस्तारी योग्य पानी में लार्वा पाए जाने पर टेमीफोस लार्वानाशक दवा का पानी की सतह पर छिड़काव करें.

बता दें कि बिहार में डेंगू पांव पसार चुका है. प्रत्येक जिलों में डेंगू पीड़ित की संख्या बढ़ती जा रही है. लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार एक्शन मोड़ में आ गयी है. जिले के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही संबंधित विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें