पीएम मोदी आएंगे सौगात लाएंगे
बेतिया में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की बैठक, 6 मार्च को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा
Desk:6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)बेतिया(Betia)आने वाले हैं। इसको लेकर प्रदेश बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी(Deputy CM Samrat Chaudhary)पं.चम्पारण(West Champaran)पहुंचे. डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कई परियोजाऩाओं की चर्चा करते हुए कहा कि चम्पारण हमारे बिहार का मुकुट है। नौतन(Nautan)में गंडक नदी पर देश का सबसे बडा पुल बनने जा रहा है। सिलीगुड़ी से गोरखपुर तक छह लेन का एक्सप्रेस वे बन रहा है जो नौतन से होकर ही गुजरेगा।
उन्होंने कहा की चंपारण से ही राजनीतिक विरासत, सांस्कृतिक विरासत व समाज को देश की दशा व दिशा तय होती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की बिहार में रेलवे क्षेत्र मे 70 हजार करोड की योजना चल रही है। जो 1947 से 2014 तक के बीच भी कभी नही हुआ था ।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री हजारों करोड़ की लागत से बनने वाला रेलवे, सडक, पेट्रोलियम और बिजली के सेक्टर मे चल रहे कार्यो का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।