Live

'मुजफ्फरपुर में फिर सुनाई देगी एनकाउंटर की गूंज'

पत्रकार हत्याकांड पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा : नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR : पत्रकार राजदेव हत्याकांड के बाद मुजफ्फरपुर में एक और पत्रकार की निर्मम हत्या हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पत्रकारों में दहशत कायम है। अब इस मामले को‌ लेकर पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो गई है। अभी तक दो आरोपियों को दबोचा गया है। वहीं, इस पूरे मामले की जांच SIT द्वारा की जा रही है। पुलिस एक तरह शराब माफियाओं से घटना का तार जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है।

परिजनों की माने तो पिछले तीन दिन से लगातार रेकी की जा रही थी। कई बार तो घर पर चढ़कर धमकियां भी दी गयी। दबंगों का खौफ इतना कायम था कि हमलोग डरे सहमे थे। वहीं, मंगलवार की देर रात घर लौटने के दौरान अपराधियों ने घेरकर हत्या कर‌ दी। फिलहाल एसएसपी राकेश कुमार खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उधर, इस जघन्य हत्याकांड पर विपक्ष भी हमलावर है। पुलिस की कार्रवाई ना होने पर तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट किया है और बीजेपी सरकार को घेरा है। घटना पर प्रधानमंत्री के साथ दो-दो उपमुख्यमंत्री के बावजूद बढ़ते क्राइम को लेकर हमला बोला है। जंगलराज की वापसी की बात कही है।

वहीं, इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराध करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। आने वाले दिनों में जल्द एनकाउंटर की गूंज सुनाई देगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें