Live

LIVE

देवघर से पटना के लिए शुरू होगी विमान सेवा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान

D
DESKलेखक

PATNA-श्रावणी मेला से पहले शुरू हो रहा देवघर एयरपोर्ट, शिव भक्तों के लिए महामानव हैं पीएम मोदी :देवघर एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बाबानगरी को एयरपोर्ट का तोहफा देकर पीएम मोदी ने शिव भक्तों को नई सौगात दी है। श्रावणी मेला से पहले एयरपोर्ट का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि पीएम मोदी अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति कितने सजग हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पटना, कोलकाता, दिल्ली से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू किया जाएगा।

इसके पहले मंच पर केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्‌डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए फ्लाइट चलेगी।

JHARKHAND उद्घाटन

1. देवघर हवाईअड्डा 2. एम्स, देवघर 3. बाबा बैद्यनाथ धाम पर्यटन विकास 4. रांची-महुलिया सेक्शन छह लेन 5. बरही में नया एलपीजी प्लांट 6. गढ़वा-महुरिया (66 किमी) रेल लाइन दोहरीकरण

JHARKHAND शिलान्यास

1. हरिहरगंज से पड़वा मोड 4 लेन 2. पाल्मा से गुमला सेक्शन फोर लेन 3. रेहला-गढ़वा बाईपास 4. रांची कचहरी चौक से पिस्का मोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर 5. इटकी आरओबी 6. एनएच-75ई का चौड़ीकरण 7. रांची स्टेशन का पुनर्विकास

देवघर एयरपोर्ट से बड़े, इलाके को मिलेगी सुविधा

झारखंड- देवघर, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा

बिहार- भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया आदि

बंगाल- वर्द्धमान, मालदा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें