Live

देवघर में बस हादसे में 6 लोगों की मौत

मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे सदर अस्पताल, कहा-मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा 1-1 लाख रुपये

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : बाबानगरी देवघर में मंगलवार सुबह हुए बस हादसे में 6 व्यक्तियों की मौत हो गयी. देवघर से बासुकीनाथ धाम जाने के दौरान कांवड़ियों से भरी बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप दुर्घनाग्रस्त हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक प्रशासन मुस्तैद रही.

जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मानवीय भूल के कारण यह दुःखद घटना घटी है. इसमें जितने की मौत हुई और जो भी घायल हुए हैं उन्हें बाबा मंदिर कल्याण कोष से 20-20 हज़ार रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सदर अस्पताल पहुँचे और घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनसे जानकारी ली. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी मृतकों को 1-1 लाख रुपये दिया जाएगा. वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर लिखा था 18 श्रद्धालुओं की मौत, इस मामले पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सांसद को संवेदनशील बनना चाहिए. अगर वे घटना स्थल पर नहीं हैं तो उन्हें इस तरह की बात लिख कर दिग्भ्रमित नहीं करना चाहिए. मंत्री ने कहा कि इन जैसे नेताओं के ट्वीट से परेशान हो चुका हूँ.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें