देवघर में आतंक का पर्याय बाबा परिहस्त की मौत
पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटी
देवघर : खबर देवघर से जहां सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त की मौत हो गई है. तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि आतंक का पर्याय बाबा परिहस्त की मौत हो गई. बाबा परिहस्त हाल ही में केंद्रीय कारा में बंद था. देवघर जिले के विभिन्न थाना के अलावा आसपास के जिलों में बाबा परिहस्त के खिलाफ दर्जनों मामला दर्ज था.हत्या,रंगदारी मारपीट,आर्म्स एक्ट इत्यादि अपराधिक मामले दर्ज थे. बाबा परिहस्त गैंग के सदस्य आक्रोशित हैं. पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।