BIG NEWS
बिहार में डराने लगा डेंगू, पटना में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 343, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए आज मिले कितने नये मरीज
PATNA :बिहार में डेंगू अब डराने लगा है। जी हां, प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी पटना की बात करें तो यहां 12 नये मामले सामने आए हैं लिहाजा अब प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 775 हो गई है।
बिहार में डराने लगा डेंगू
पटना जिले की बात करें तो पटना में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 343 हो गई है। पटना में सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 30 मरीज इलाजरत हैं। NMCH में 55 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। पटना में नगर निगम ने एंटी लार्वा छिड़काव अभियान तेज कर दिया है।
डेंगू प्रभावित इलाकों में हो रही फॉगिंग
डेंगू प्रभावित इलाकों में 500 मीटर तक फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। इसके लिए प्रतिदिन 375 लोगों की टीम शहर के सार्वजनिक स्थान और करीब 10 हजार घरों में छिड़काव कर रहे हैं। अस्पतालों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग के लिए 25 कर्मियों की टीम बनाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
वहीं, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अगर डेंगू मरीजों का प्लेटलेट्स 20 हजार से नीचे जा रहा है तो उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ सकती है। प्लेटलेट्स 20000 से कम होने पर रक्त स्राव का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मरीज की तबीयत बिगड़ने लगती है। अगर किसी डेंगू मरीज का प्लेटलेट्स 50 हजार से कम है या मरीज को उल्टी की शिकायत, लूज मोशन, पेट में तेज दर्द इत्यादि की शिकायत हो रही है तो उन्हें बिना देर किए अस्पताल में एडमिट हो जाना चाहिए।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।