Live

Akshara Singh

अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग, नहीं देने पर मिली जान से मारने की धमकी, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मची सनसनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Akshara Singh:भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारों में शुमार अक्षरा सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। जी हां, भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इसके साथ ही दो दिन में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी मिली है.

अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग

यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने अक्षरा सिंह से गाली-गलौज भी की है. अक्षरा के मोबाइल पर 11 नवंबर की देर रात 12:20 बजे और 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंदर दो अलग -अलग नंबर से धमकी भरे कॉल आए. कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

थाने में शिकायत दर्ज

धमकी में कहा कि अगर रकम समय पर नहीं मिला तो जान से मार देंगे. अक्षरा सिंह ने एक करीबी को लिखित आवेदन देकर पटना के दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें